Kanpur: दिवाली से पहले प्रदूषण ने डराया, 286 पहुंचा एक्यूआई, इन इलाकों में है सबसे ज्यादा खतरा
दिवाली की सुबह कानपुर में धुंध छाई रही। यहां एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 286 तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में शहर में वायु प्रदूषण 41 एक्यूआई बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शाम तक हवा और खराब होने की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में दिवाली से एक दिन पहले ही प्रदूषण चेतावनी बिंदु 250 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पार कर गया। शहर के बीचोंबीच स्थित मोहल्ले नेहरूनगर में लगाए गए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण मापक मीटर में रविवार की रात 10 बजे एक्यूआई 286 रिकॉर्ड की गई।
यह स्थिति तब जब दिवाली के पटाखे लोगों ने जलाने शुरू नहीं किए हैं। खराब सड़कों और वाहनों के प्रदूषण के कारण यह स्थिति बनी है। जब पटाखे फूटेंगे तो प्रदूषण और भी बढ़ेगा। इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में भी एक दिन पहले की अपेक्षा वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शहर का प्रदूषण दमा व सांस के रोगियों, बुजुर्गों व बच्चों के लिए तो खतरा है कि स्वस्थ व्यक्ति भी यदि इसी प्रदूषण के बीच लगातार दो से तीन घंटे तक रहता है तो उसका भी दम फूलने लगेगा। इसके अलावा आंखों में और त्वचा में भी जलन महसूस होने लगती है।
मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय और सीपीसीबी ने सलाह दी है कि बच्चे और बुजुर्ग घरों से ज्यादातर देर तक बाहर न रहें। पटाखों का जहां धुआं हो वहां न खड़े हों। बहुत जरूरी हो तभी वाहन निकालें। दिवाली पर खुशियां मनाएं, लेकिन पूरी सावधानी बरतें।
इन क्षेत्रों में इस तरह रहा वायु प्रदूषण
- 22 को: नेहरू नगर में-245, किदवई नगर में 173, आईआईटी के पास 143, कल्याणपुर 164 एक्यूआई
- 23 को: नेहरू नगर में-246, किदवई नगर में 261, आईआईटी के पास 251, कल्याणपुर 249 एक्यूआई