{"_id":"5b2946734f1c1b644d8b786f","slug":"disturbed-by-tampering-teenager-got-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक ने की अश्लील हरकतें, आग लगाकर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवक ने की अश्लील हरकतें, आग लगाकर किशोरी ने दी जान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 20 Jun 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसके पिता आ गए, जहां युवक ने उनसे भी मारपीट कर की। इस घटना से क्षुब्ध होकर मंगलवार की सुबह किशोरी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेषण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री (17) इंटर में पढ़ती थी। बीते सोमवार की रात घर के पड़ोस के रहने वाला युवक रिंकू घर में घुस आया। इसके बाद वह कमरे में जाकर पुत्री से अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर वह मौके पर पहुंच गए। यह देख युवक को डांट कर भगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर रिंकू ने उनसे मारपीट कर दी। बाद में धमकी देते हुए वहां से चला गया। घटना के बाद उसकी पुत्री कमरे में चली गई।
पिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह घटना से क्षुब्ध होकर पुत्री ने कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे मौत हो गई। सूचना पर संदलपुर चौकी इंचार्ज आदेशकुमार पहुंचे। मंगलपुर के थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने भी जांच पड़ताल की। बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेषणकी रिपोर्ट रिंकू के खिलाफ दर्ज की गई है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।