फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Bar Association officials took the oath

माती कचहरी में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ

Sun, 21 Nov 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association officials took the oath
शपथ ग्रहण करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती कचहरी में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यहां मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन ने एक जिला एक बार एसोसिएशन पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश श्रीश कुमार मेहरोत्रा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जिला बार में अधिवक्ताओं की समस्या का समाधान होता है। एक से अधिक बार एसोसिएशन होने से अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट की जज साधना रानी ठाकुर, जिला जल अनिल कुमार झा व समस्त न्यायिक अधिकारी रहे। इस दौरान जिला बार कार्यकारणी के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर मिश्रा, महामंत्री शैलेंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष होरी लाल कटियार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव चंद्र कटियार सहित सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिला बार एसोसिएशन माती मुख्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार कटियार व निवर्तमान कार्यकारिणी के संपूर्ण पदाधिकारी व एकीकृत बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ कटियार, एकीकृत बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष संपत लाल यादव, महामंत्री अरविंद सिंह कुशवाह, महेंद्र मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed