{"_id":"da2b4274ee18d5612f9d786bdca66db7","slug":"distribution-of-child-benefit-and-student-plan-chuaqe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु हित लाभ व मेधावी छात्र योजना की बांटी चेकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु हित लाभ व मेधावी छात्र योजना की बांटी चेकें
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 08 Feb 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम विभाग की ओर श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही शिशु हितलाभ
विज्ञापन
योजना व मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के पात्रों को जिलाधिकारी ने चेकों का
वितरण किया। चार लाख रुपए से अधिक की चेक बांटी गई।
उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से जिले में पंजीकृत निर्माण श्रमिको शिशु हितलाभ योजना व मेधावी छात्र पुरस्कार योजना चलाई जा रही है।
शनिवार को जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने योजना के पात्रों को चेक बांटी। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से कई लाभपरक व कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र पुरस्कार योजना मे श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रत्येक कक्षा में एक निश्चित प्रतिशत प्राप्त करने पर शिक्षा के लिए 2 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक का भुगतान किया जाता है।
शिशु हितलाभ योजना के अंतर्गत शिशु के लड़का होने की स्थित में 10 हजार रुपए व लड़की होने पर 12 हजार रुपए वर्ष में एक बार प्रति शिशु की दर से दी जाती है। मातृत्व हितलाभ योजना में लाभार्थी महिला कर्मकार को एकमुश्त 12 हजार रुपए का भुगतान दो किश्तों मे किया जाता है।
पुरुष कामगार की पत्नी को योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपए दिया जाता है। चेक पाकर पात्रों के चेहरे खिल उठे। शिशु हितलाभ योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, के अंतर्गत 4 लाख 79 हजार रुपए की 60 चेकों का वितरण किया गया। इस मौके पर सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी, सहायक नागेंद्र, सुल्तान अहमद, मनरेगा उपायुक्त एके दीक्षित आदि मौजूद रहे।