फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute in gandhi sankalp padyatra in farrukhabad

गांधी संकल्प पदयात्रा में बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष को पीटा

Wed, 02 Oct 2019 09:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
dispute in gandhi sankalp padyatra in farrukhabad
गांधी संकल्प पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद में गांधी संकल्प पदयात्रा में शामिल भाजपा नगर उपाध्यक्ष को कुछ दबंग पिता-पुत्रों ने पीट दिया। उनके चेहरे समेत अन्य शरीर पर काफी चोटें आई हैं। तमाम भाजपाई मऊदरवाजा थाने जा पहुंचे। पुलिस ने पिता, दो पुत्रों समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन


भाजपा ने मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गुरुगांव देवी मंदिर से दोपहर में पदयात्रा का शुभारंभ किया। इसमें सांसद, विधायक समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। नगर उपाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री यात्रा के दौरान साथ चल रहे थे।

विज्ञापन

यात्रा आगे निकली, तो वह रकाबगंज से निकले, तो रास्ते में कुछ युवक बाइक खड़ी किए थे। उन्होंने बाइकें किनारे करने को कह दिया, इस पर वह गुस्सा गए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर युवकों के पिता भी आ गए और लामबंद होकर भाजपा नेता को पीटने लगे। इससे भाजपा नेता को काफी चोटें आ गईं। कुछ ही देर में अन्य साथियों ने देखा, तो वह पहुंचे।

तमाम भाजपाई मऊदरवाजा थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश राय ने तुरंत ही भाजपा नेता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए लिंजीगंज अस्पताल भेजा। उधर, पुलिस ने पिता व दो पुत्र समेत चार लोगों को हिरासत  में ले लिया है। पीड़ित की तरह से शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed