फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dispute between brother-in-law and brother-in-law in Fatehpur, wife in anger and stabbed herself

फतेहपुर: साले और बहनोई में विवाद, गुस्से में पत्नी और खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर

Sun, 17 Apr 2022 01:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Apr 2022 01:20 PM IST
सार

मातृ पूजन के दौरान नशे में आने पर साले और बहनोई विवाद हो गया। परिजनों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। इसके बाद गुस्से में पति ने खुद पर और पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
Dispute between brother-in-law and brother-in-law in Fatehpur, wife in anger and stabbed herself
घायल पत्नी संध्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में खाना परोसने का दौरान साले और बहनोई में विवाद हो गया। परिजनों ने मामला शांत कराया। इसके बाद बहनोई छत पर चला गया, जिसके पीछे से पत्नी पहुंची और उससे भी विवाद हो गया।

विज्ञापन

इस दौरान छत पर रखी चाकू से उसने पहले पत्नी के पेट पर वार किया। उसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू मार ली। लहूलुहान हालत में दोनों को कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि थाना  क्षेत्र की ग्राम पंचायत तालिबपुर रहली के मजरा बबुरिहा निवासी रामप्रकाश सविता के बड़े बेटे विपिन की रविवार को शादी है। साले की शादी में शामिल होने लखनऊ के मवैया गांव निवासी 25 वर्षीय बहनोई अंकित  अपनी 23 वर्षीय पत्नी संध्या के साथ 13 अप्रैल को ससुराल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dispute between brother-in-law and brother-in-law in Fatehpur, wife in anger and stabbed herself
घायन पति अंकित - फोटो : अमर उजाला

शनिवार शाम को अंकित अपने मामा के साथ निकला और कुछ देर बाद शराब पीकर घर आ गया।  घर पर परिवार के लोग कथा सुन रहे थे और जो भी रिश्तेदार आए थे उन्हें दूसरी तरफ खाना खिलाया जा रहा था। तभी नशे की हालत में अंकित सभी को खाना खिलाने लगा। इस दौरान उसने खाना परोसने में कई जगह इधर-उधर गिराया। यह देख साले विपिन ने उसे डांट दिया। नौबत मारपीट तक देख परिजनों ने मामला शांत कराया।

नाराज अंकित छत पर चला गया। तभी पीछे से पत्नी संध्या भी शराब पीकर आने का विरोध जताने लगी। पति पत्नी में आपस में विवाद होने लगा। इसी दौरान अंकित ने पास में रखी चाकू से पत्नी के पेट पर वार कर दिया। पत्नी को घायल देख उसने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार ली।

रात करीब 10 बजे दोनों को लहूलुहान हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों की ओर से कोई तहरीर न देने पर दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। 

प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी, लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घायलों को यहां से रेफर कर दिया गया है, यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed