{"_id":"5efda8c78ebc3e42c13f9b76","slug":"dismissal-notice-to-teacher-absent-from-two-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो साल से अनुपस्थित शिक्षिका को बर्खास्तगी नोटिस, जवाब न देने पर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो साल से अनुपस्थित शिक्षिका को बर्खास्तगी नोटिस, जवाब न देने पर की जाएगी कार्रवाई
Thu, 02 Jul 2020 03:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Jul 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
फर्जी शिक्षिका प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने दो साल से लगातार अनुपस्थित चल रही शिक्षिका को बर्खास्तगी की चेतावनी देकर नोटिस जारी किया है। सात जुलाई को कार्यालय में उपस्थित न होने पर सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी जिले के गांव नगला खरा निवासी अमिता कटियार मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पमरखिरिया में सहायक अध्यापक हैं।
उनकी नियुक्ति 22 सितंबर 2015 को हुई थी। 23 फरवरी से 16 अगस्त 2016 तक (180 दिन) प्रसूति अवकाश पर रहीं। 12 नवंबर 2016 से 10 जनवरी 2017 तक (60 दिन) बाल्य देखभाल और इसके बाद 3 अप्रैल से 17 मई 2017 तक (45 दिन) बाल्य देखभाल तथा 11 अक्तूबर से 9 दिसंबर 2017 तक (60 दिन) बाल्य देखभाल अवकाश पर रहीं।

Trending Videos
11 दिसंबर 2017 से लगातार बगैर सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। बीएसए ने नोटिस जारी कर 29 जून को कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश थे। शिक्षिका उपस्थित नहीं हुईं। एक और मौका देते हुए बीएसए ने सात जुलाई तक शिक्षिका को अपना पक्ष कार्यालय में उपस्थित होकर रखने के आदेश दिए हैं। उपस्थित न होने पर सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
मास्टर माइंड पुष्पेंद्र के गांव की है शिक्षिका
दो साल से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका अमिता कटियार अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड पुष्पेंद्र के गांव नगला खरा की है। पुष्पेंद्र कंपिल के प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर खार में सुशील कुमार कौशल के अभिलेखों से नौकरी कर रहा था। अनामिका शुक्ला प्रकरण खुलासे के बाद वह पकड़ा गया और उसे बीएसए ने बर्खास्त कर दिया।
इसी के जनपद मैनपुरी के गांव नगला खरा की रहने वाली निधि गुप्ता भी बा विद्यालय कायमगंज में फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रही थी। उसकी भी संविदा समाप्त हो चुकी है। कमालगंज बालिका विद्यालय की वार्डन संध्या द्विवेदी भी संविदा समाप्त हुई थी। इनके भी शैक्षिक अभिलेख फर्जी थे और मास्टर माइंड के पड़ोगी गांव की रहने वाली थी।