फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Discussion on cleanliness, hostel system and research quality in CSA

Kanpur News: सीएसए में स्वच्छता, छात्रावास व्यवस्था और शोध गुणवत्ता पर की चर्चा

Thu, 06 Nov 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Discussion on cleanliness, hostel system and research quality in CSA
कानपुर। छात्रावासों और विभागों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा के लिए बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की टीम ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव सुधीर एम. बोबडे के नेतृत्व में टीम ने विवि में स्वच्छता, छात्रावास व्यवस्था और शोध की गुणवत्ता पर चर्चा की। तीन अक्तूबर को हुई पिछली बैठक में तय बिंदुओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा हुई। कई मामलों में प्रगति धीमी मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए 15 दिन में समस्या का समाधान कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कार्यवाहक कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में सात टीमें गठित की गई हैं जो छात्रावास और विभागीय समस्याओं की जांच कर समाधान आधारित रिपोर्ट पेश करेंगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed