{"_id":"5b51875d4f1c1bee748b4e57","slug":"disclosure-of-murder-mystery-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 फीट गहरे गड्ढे में हड्डियों के अवशेष व चूड़ी बरामद, इस वजह से भाई ने की थी बहन की नृशंस हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 फीट गहरे गड्ढे में हड्डियों के अवशेष व चूड़ी बरामद, इस वजह से भाई ने की थी बहन की नृशंस हत्या
- प्रापर्टी डीलर का हत्यारोपी जगदंबा ने 2011 में मारा था अपनी बहन को
- घर में ही गाड़ा था शव, 2013 में निकाला था और जला दिया था
विज्ञापन
1 of 5
तहखाने में मिले खून से सने कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में कानपुर शहर का एक एेसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां घर के अंदर बने तहखाने में हड्डियों के अवशेष, मोजे व चूड़ी बरामद हुई। जानें पूरा मामला...
2 of 5
आरोपी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर रणविजय सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी जगदंबा ने सात साल पहले अपनी बहन आशा उर्फ डॉली की हत्या भी की थी। मकान के भीतर बने तहखाने में उसका शव दफनाया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने खुदाई कराई तो गुरुवार को 12 फीट गहरे गड्ढेे में हड्डियों के अवशेष, मोजे व चूड़ी बरामद हुईं।
3 of 5
घटना स्थल पर मिले चूड़ी के टुकड़े
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। सीओ अजीत सिंह ने बताया कि आशा का कालोनी के संतोष से प्रेम संबंध थे। इसका पता चलने पर जगदंबा ने वर्ष 2011 में उसकी हत्या कर शव को मकान के पिछले हिस्से में बने तहखाने में छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घर के बाहर मौजूद क्षेत्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 में शव को निकालकर डपकेश्वर घाट पर जला दिया था, लेकिन शव के अवशेष और कपड़े रह गए थे। जिन्हें गुरुवार को बरामद कर लिया गया। वहीं, जगदंबा ने पुलिस को बहन के फांसी लगाने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की। जगदंबा ने संतोष पर अपनी बहन के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में संतोष को क्लीन चिट मिल गई थी।
विज्ञापन
लोहे की रॉड व खून सनी चादर बरामद
5 of 5
मामले की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रणविजय की हत्या का खुलासा होने के बाद गुरुवार को जगदंबा की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली। सीओ अजीत सिंह ने बताया कि जगदंबा ने रणविजय की हत्या किए जाने की बात कबूल की है। हत्या मेें उसके साथ चमनप्रकाश और पानू भी थे। पानू की तलाश में टीमें लगी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।