{"_id":"59c20e2d4f1c1bb0688b56f2","slug":"disclosure-in-kaifiyat-rail-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरेया कैफियात रेल हादसे में हुआ ये खुलासा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरेया कैफियात रेल हादसे में हुआ ये खुलासा...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरेया रेल हादसे में आई रिपोर्ट में ये सामने आया है कि डंपर चालक की गलती से हीे हादसा हुआ। चालक की लापरवाही से ही ट्रैक पर डंपर पलट गया था। सीएसआर की रिपोर्ट में डंपर चालक को ठहराया दोषी पिछले महीने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन इलाहाबाद के अछल्दा-पाता स्टेशन के बीच कैफियात एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में में रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पूर्वोत्तर परिमंडल की जांच रिपोर्ट आ गई है।
सीआरएस ने कानपुर और उसके बाद फिर इलाहाबाद में जांच पूरी करने के बाद घटना के लिए डंपर चालक को ही जिम्मेदार ठहराया है। सीआरएस ने अपनी जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि ‘दुर्घटना का कारण चालक द्वारा की गई गलती से डंपर का पलटना एवं पलटा डंपर जो रनिंग ट्रैक को बाधित कर रहा था, उसे छोड़ा जाना है।’
बता दें कि पिछले माह 23 अगस्त की रात अछल्दा-पाता स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर डंपर पलट जाने से गाड़ी संख्या 12225 कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से एवं 30 यात्री साधारण रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद इस रूट पर 30 घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा इस घटना की जांच की जिम्मेदारी सीआरएस पूर्वोत्तर परिमंडल को दी गई थी। उन्होंने इस संबंध में पिछले माह कानपुर सेंट्रल में और उसके बाद सीआरएस ने इलाहाबाद स्थित डीआरएम ऑफिस में कई कर्मचारियों से पूछताछ की थी। एनसीआर के सीपीआरओ का कहना है कि सीआरएस ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है।