फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disappointed with the exam results in Kanpur, two students committed suicide, were upset due to low marks

Kanpur News: परीक्षा परिणाम से निराश दो छात्रों ने जान दी, कम नंबर आने से थे परेशान

Sun, 19 Jun 2022 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Jun 2022 04:46 PM IST
सार

कानपुर में नंबर कम आने से 10वीं के छात्र ने जान दे दी। तो वहीं, कानपुर देहात में फेल होने से दुखी छात्र भी ट्रेन के आगे कूद गया। 

विज्ञापन
Disappointed with the exam results in Kanpur, two students committed suicide, were upset due to low marks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों की खुशी के बीच दो छात्र निराशा के भंवर में डूब गए। कानपुर में नंबर कम आने से दुखी हाईस्कूल के छात्र ने पनकी पड़ाव रेवले क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब सात बजे एक किशोर (15) का शव पड़ा मिला। 

विज्ञापन

पुलिस को उसकी पैंट की जेब से परीक्षा परिणाम की कॉपी मिली। उसमें सत्यम मिश्रा नाम लिखा है। पिता का नाम राकेश मिश्रा व मां का नाम अनीता मिश्रा लिखा है। इंस्पेक्टर के मुताबिक उसके नंबर अच्छे नहीं हैं। हालांकि पुलिस अभी इस बात का भी सत्यापन कर रही है कि परीक्षा परिणाम उसी का है या किसी और का। 
विज्ञापन

वहीं कानपुर देहात के रूरा में भी इंटर की परीक्षा में फेल होने पर दुखी जिनई निवासी आशीष (19) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आशीष आरपीएस इंटर कॉलेज में पढ़ता था। शनिवार को परीक्षा परिणाम देखने के बाद वह निराश हो गया। फेल होने पर वह घर न जाकर गैजुमऊ गांव के रेलवे लाइन के पास पहुंच गया। अवध एक्सप्रेस ट्रेन के आते ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आशीष ने इंटर की परीक्षा में फेल होने पर खुदकुशी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हर परीक्षा से बड़ी होती है जिंदगी
दोनों मामलों को देखते हुए इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी, नार्थ जोन के महासचिव डॉ. गणेश शंकर का कहना है कि हर परीक्षा से बड़ी होती है जिंदगी। छात्र धैर्य रखें और मेहनत से मुकाम हासिल करें। 

अभिभावक भी ध्यान रखें
- परीक्षा में अंक आने पर घर वाले डांटें या ताना न मारें 
- बच्चे को अगली परीक्षा में बेहतर करने का हौसला दें 
- उन्हें बताएं कि अंक ही सब कुछ नहीं होते 
 - बच्चा गुमसुम है तो अकेला न छोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed