Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disabled student was strangled to death after being defamed on social media.

Kanpur News: सोशल मीडिया पर बदनाम करने से की गई थी दिव्यांग छात्र की गला दबाकर हत्या

Thu, 12 Nov 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Disabled student was strangled to death after being defamed on social media.
रसूलाबाद। थाना पुलिस ने चार नवंबर को हुई भीतरगांव निवासी दिव्यांग 12वीं के छात्र मयंक की हत्या की गुत्थी सातवें दिन गांव के दो युवकों को गिरफ्तार कर सुलझा दी गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दिव्यांग की ओर से सोशल मीडिया पर चोर व महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला बताकर पोस्ट करने से आहत होकर दोस्त संग मिलकर हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार शाम 5:40 बजे भीतरगांव से करौम जाने वाले मार्ग पर करौम की ओर करीब एक किलोमीटर आगे से घेराबंदी कर भीतरगांव निवासी अंश उर्फ बड़े व जितेंद्र उर्फ हग्गा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अंश ने बताया कि मयंक ने पहले उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फोटो के साथ पोस्ट किया था। इसमें उसे चोर और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला बताते हुए लोगों को सावधान रहने की बात कही थी। इसके बाद रास्ते में मिलने पर भी मयंक उसपर टिप्पणी करता था।
विज्ञापन

इससे आहत होकर उसने अपने साथी जितेंद्र को दो हजार रुपये देकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। चार नवंबर की शाम को मयंक के टहलने निकलने पर एकांत में पकड़कर ईंट से हमला कर घायल कर दिया और गला दबाकर हत्या कर दी और शव नाला में फेंक कर भाग गए। बता दें कि चार नवंबर की शाम को घर से निकले मयंक के वापस घर न पहुंचने पर पांच नवंबर की सुबह परिजन ने रसूलाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी दिन शाम को उसका अर्धनग्न शव गांव के बाहर पानी की टंकी के पास नाले में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर मंगलवार को मयंक के पिता रामबाबू तिवारी ने अंश व जितेंद्र के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
घटना को दूसरा रूप देने के लिए उतार दी थी मयंक की पैंट
- मयंक के दोस्तों व सर्विलांस इनपुट से हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
कानपुर देहात। मयंक की हत्या करने के बाद हत्यारोपियों ने स्वयं को बचाने के लिए घटना को दूसरा रूप देने के लिए उसकी पैंट व अंडरगारमेंट्स उतार कर फेंक दिए थे। हालांकि हत्यारोपियों की यह चालाकी ज्यादा काम नहीं आई। मयंक के दोस्तों से पूछताछ में मिली जानकारी व सर्विलांस इनपुट के जरिये पुलिस ने दोनों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि घटना के दिन मयंक का पैंट व अंडरगारमेंट्स शव से करीब 50 किलोमीटर दूर पड़ा मिला था। इसपर पुलिस ने मामले की कई बिंदुओं पर छानबीन के साथ पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया था। मयंक के दोस्तों व परिजन से पूछताछ में सामने आया था कि मयंक को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक था। वह ज्यादातर समय घर पर ही बिताता था। सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद अंश से बहस होने की जानकारी मिली थी। इसके अलावा उसका गांव में कोई विवाद नहीं था।
गिरफ्तारी के बाद अंश ने बताया कि सोशल मीडिया पर हुई उसकी बदनामी की वजह से वह मयंक से बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसने मयंक के समलैंगिक होने की अफवाह गांव में उड़ाई थी। इसके बाद भी मयंक शांत नहीं हुआ तो जितेंद्र के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और घटना को दूसरा रूप देने के लिए उसकी पैंट व अंडरगारमेंट्स उतार कर दूर फेंक दिए। जिससे लोग अंश की हत्या को दूसरे रूप से देखें और वह दोनों बच जाएं। मंगलवार को उन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो जाने पर बुधवार को बाहर भागने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में ही पकड़े गए।

.................
बयान
सोशल मीडिया पर बदनाम करने की नाराजगी में दिव्यांग छात्र की हत्या की गई थी। दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - आलोक कुमार, सीओ रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed