फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DIOS action

गैरहाजिर तीन शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन

Wed, 15 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Wed, 15 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
 जिले में संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों में पठन-पाठन को लेकर
विज्ञापन
मंलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश मौर्य ने श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज, मोहम्मदपुर गांव में औचक निरीक्षण के दौरान नदारद तीन शिक्षकों का वेतन रोके जाने के साथ-साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी दी है।

जिले के इंटर कालेजों में पठन-पाठन व्यवस्था जांचने निकले जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमप्रकाश ने मोहम्मदपुर स्थित श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य व्यासमुनिराम को चेतावनी देते हुए कहा कि कालेज की कोई कक्षा खाली न रहे। सभी पीरियड में शिक्षक अपने कक्षों में शिक्षण कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बेतरतीब खड़ी बाइकों और साइकिलों को देख प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराएं। जिससे विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बने।

 उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते समय प्रवक्ता हिंदी सुरेशचंद्र यादव, सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान सुरेंद्र सिंह यादव, अंग्रेजी अध्यापक रामचंद्र गैरहाजिर मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोके जाने के साथ-साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

 विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष उपस्थिति कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उपस्थित बढ़ाने के निर्देश दिए। एमडीएम का जायजा लेते हुए डीआईओएस ने खाद्यान्न, मसाला आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लिपिक मोहम्मद अंसार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed