फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dinesh Sharma said opposing SC-ST Act is Personal thoughts of Devkindhan Thakur

दिनेश शर्मा बोले- एससी-एसटी एक्ट का विरोध देवकीनंदन ठाकुर का व्यक्तिगत विचार, राममंदिर पर कही ये बात

Fri, 05 Oct 2018 12:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Sharma said opposing SC-ST Act is Personal thoughts of Devkindhan Thakur
वार्ता करते सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव: कानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लखनऊ लौट रहे सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का सदर विधायक की अगुवाई में भाजपाइयों ने स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने एससी/एसटी एक्ट पर कहा कि उनकी सरकार में किसी का अहित नहीं होगा। उन्होंने इस बार भी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने की बात कही।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर बाइपास पर सदर विधायक पंकज गुप्ता की अगुवाई में भाजपाइयों ने गुरुवार शाम डिप्टी स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम एससीएसटी एक्ट को लेकर बचाव की मुद्रा मेें नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी तबके का चाहे सवर्ण हो, पिछड़ा हो या फिर दलित किसी का भी अहित और उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। एक्ट के विरोध में हुए प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। कुछ लोग जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

कोई भी अपराधी छोड़ा नहीं जाएगा

Dinesh Sharma said opposing SC-ST Act is Personal thoughts of Devkindhan Thakur
वार्ता करते सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, सदर विधायक पंकज गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन द्वारा विरोध करने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने इसे उनके व्यक्तिगत विचार बताया। निजी विद्यालयों की मनमानी फीस पर डिप्टी सीएम ने बताया कि यूपी कैबिनेट ने इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में मानीटरिंग के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार भी हर कोशिश की जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि हर परीक्षा केंद्र पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएं। कानून व्यवस्था पर कहा कि कोई भी अपराधी छोड़ा नहीं जाएगा। राम मंदिर को क्या इस बार भी भाजपा मुद्दा बनाएगी। इस सवाल पर कहा कि राममंदिर भाजपा के लिए मुद्दा नहीं आस्था का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed