फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dilapidated Kanpur-Sagar Highway: 180 accidents in a 20-km stretch; over 50 lives lost.

बदहाल कानपुर-सागर हाईवे : 20 किलोमीटर में 180 हादसे, 50 से ज्यादा गंंवा चुके जान

Sat, 03 Oct 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated Kanpur-Sagar Highway: 180 accidents in a 20-km stretch; over 50 lives lost.
कानपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर महज 20 किलोमीटर के दायरे में इस साल जनवरी से अब तक करीब 180 हादसों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 212 से ज्यादा लोग घायल हो चुके। बारिश के बाद कई जगह सड़क से ज्यादा गड्ढे नजर आ रहे हैं। गड्ढों से बचने के चक्कर में भारी वाहन अचानक लेन बदलते हैं जिससे हादसे का खतरा लगातार बना है। बिधनू के हरबसपुर के पास डंपर और स्कूती बस की भिड़ंत इसका उदाहरण है। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

औंधा, ओरियारा, माधवबाग, मगरासा, रमईपुर, तेजीपुरवा, प्रेमपुरवा, मटियारा मोड़, अफजलपुर, बिधनू, हरबसपुर, कठेरूवा, हड़हा और शंभुआ आरओबी समेत कई स्थानों पर हाईवे की हालत खराब है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात में पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते। जगह-जगह फैली बजरी में दोपहिया वाहन सवार फंसकर गिर रहे हैं जबकि बड़े वाहन गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदल देते हैं। हरबसपुर में शुक्रवार को हुए हादसे में शिक्षिका ऐश्वर्या की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद सड़क के गड्ढे हादसे की वजहों में शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed