फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DIET spokesperson sent obscene messages to the girl student, used to exploit her by threatening to fail

पास होना है...तो आओ: डायट प्रवक्ता ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, फेल करने की धमकी देकर करता था शोषण

Wed, 07 Jun 2023 08:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Jun 2023 08:32 AM IST
सार

Kannauj Crime: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का शोषण करने का मामला सामने आया है।  डायट प्रवक्ता ने डीएलएड छात्रा के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे हैं। पुलिस ने आरोपी प्रवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
DIET spokesperson sent obscene messages to the girl student, used to exploit her by threatening to fail
डायट प्राचार्य से जानकारी लेते निरीक्षक हरिशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में डीएलएड की छात्रा के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर उसका शोषण करने का मामला सामने आया है। मामला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का है, जहां तैनात प्रवक्ता पिछले आठ माह से प्रशिक्षु को फेल करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने अश्लील मैसेजों के स्क्रीनशॉट पुलिस को दिया, तो आरोपी प्रवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हो गई है। छिबरामऊ स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्यनरत डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने आरोप लगाया कि वहां तैनात एक प्रवक्ता पिछले आठ महीने से लगातार उसके साथ अभद्रता कर रहे हैं।
विज्ञापन

उसको अलग कमरा लेकर एक दिन के लिए छिबरामऊ में ही रहने के लिए दबाव बना रहे हैं। प्रवक्ता छात्रा को बदनियती से गलत जगहों पर छूते हैं और फेल करने की धमकी देकर उसका लगातार शोषण कर रहे हैं। प्रवक्ता उसके व्हाट्सएप नंबर पर लगातार अश्लील मैसेज भी भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेल करने की देता था धमकी
नहीं आने पर फेल करने की धमकी देता है। पीड़ित प्रशिक्षु छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिस पर निरीक्षक हरिशंकर पुलिस बल के साथ डायट पहुंचे और आरोपी प्रवक्ता को कोतवाली ले आए। इस बारे में डायट प्राचार्य वेदराम ने बताया कि आरोपी डायट में शारीरिक शिक्षा का प्रवक्ता है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस के आने पर उनको पूरे प्रकरण की जानकारी हुई। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की पूरी तफ्तीश की जा रही है।  आरोपी फेल करने की धमकी देकर आठ माह से शोषण कर रहा था। प्रवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

निजी गाड़ी से कोतवाली पहुंचा आरोपी प्रवक्ता
छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने व आठ माह से उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपी प्रवक्ता को छात्रा की शिकायत पर पुलिस गिरफ्तार करने के लिए डायट पहुंची। लेकिन पुलिस वहां से प्रवक्ता को अपनी सरकारी गाड़ी में कोतवाली नहीं लाई बल्कि वह निजी गाड़ी से कोतवाली पहुंचा।

मौजूद लोगों ने किया था विरोध
उसे हवालात या मुंशी के कक्ष में नहीं बैठाया गया, बल्कि उसे सीसीटीएनएस कक्ष में ससम्मान बैठा दिया गया। बाद में प्रवक्ता कोतवाली कैंपस में टहलता रहा। जिसका वहां पर मौजूद लोगों ने विरोध कर दिया, तब उसे कोतवाली के कार्यालय में बैठा दिया गया। मामले में पुलिस की लापरवाही अभी से दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed