फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diesel looters on the highway opened fire on police station incharge narrowly escaped one miscreant injured

Kanpur: हाईवे पर डीजल लूटने वालों ने पुलिस पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी…मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Wed, 26 Mar 2025 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल लूटने वालों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घटना में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए, जबकि गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

विज्ञापन
Diesel looters on the highway opened fire on police station incharge narrowly escaped one miscreant injured
गाड़ी का टूटा हुआ शीशा और घायल बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर कस्बे के शिवराजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों को तमंचे की नोंक पर रोककर डीजल लूटने वाले सक्रिय गिरोह ने मंगलवार की रात अरौल के बकौटी खालवा के पास पुलिस टीम के रोकने पर फायरिंग कर दी। हमले में अरौल थाना प्रभारी की कार के शीशे टूट गए और वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भाग रहे बदमाशों का पीछा करते हुए शिवराजपुर में घेराबंदी करते हुए बदमाश से मुठभेड़ की।

विज्ञापन

इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि दो फरार हो गए है। पुलिस को कार से तमंचे व डीजल चोरी करने वाले उपकरण मिले है। अरौल के पास मंगलवार की रात थाना प्रभारी जनार्दन सिंह गश्त कर रहे थे। तभी एक शिफ्ट कार आते दिखी, उसे रोकने पर सवारों ने कार भगाते हुए पुलिस कार पर फायर कर दिया। इसमें शिवराजपुर थानाध्यक्ष अमान सिंह बाल-बाल बच गए, जबकि गोली लगने से गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी करते थे बदमाश
मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस की तीन टीमों ने कार की घेराबंदी करते हुए कार को शिवराजपुर के काकूपुर निहाल के पास घेर लिया। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में फरूर्खाबाद निवासी बदमाश मोनू उर्फ अजमेंद्र के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने शिफ्ट कार बरामद की है, जिसमें तमंचे और डीजल चोरी करने के उपकरण मिले है। एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी करते थे। बदमाशों की कार से दो तमंचे, 11 केन, पंप और एक आरी बरामद हुई है। अन्य की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed