फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dhanteras 2021: dhanteras puja shubh muhurat

Dhanteras 2021: दक्षिण मुखी दीप जला करें निरोगी होने की कामना, ये है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
सार

शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर दीप जलाने से परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु और दुर्घटनाओं से रक्षा होती है। इस धनतेरस पर सुबह आठ से दस बजे के बीच खरीदारी करना सबसे शुभ समय होगा।

विज्ञापन
Dhanteras 2021: dhanteras puja shubh muhurat
धनतेरस 2021 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

धन त्रयोदशी के दिन लक्ष्मी का प्रकाट्य हुआ और उसी दिन अमृत कलश लेकर धन्वंतरि का प्रकाट्य माना जाता है। इसी के चलते मनुष्य अपने घर में सोना-चांदी या सामर्थ्य के अनुसार वस्तुओं को खरीदता है।
विज्ञापन


पं. केए दुबे पद्मेश ने बताया कि शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर एक पात्र में अन्न रखें। उसके ऊपर दक्षिण मुखी दीप जलाकर निरोगी होने की कामना करें। यह दीप यमराज के लिए होता है। मंगलवार को द्वादशी सुबह 11:32 बजे तक है।
विज्ञापन


दूसरे दिन त्रयोदशी है जो सुबह 9:03 बजे तक रहेगी। इस कारण सुबह 11:32 बजे के पश्चात अनेक मुहूर्त हैं, जिनमें आप अपनी मन पसंद वस्तुओं को खरीद सकते हैं। पं. मनोज द्विवेदी ने बताया कि धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। जो कि शुभ संयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योग में किया गया काम तीन गुना फल देता है। शेयर बाजार में भी लाभ पा सकते हैं। सूर्य, मंगल और बुध ग्रह धनतेरस के दिन तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध और मंगल मिलकर एक धन योग का निर्माण करते हैं।


सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। पं. पवन तिवारी ने बताया कि शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर दीप जलाने से परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु और दुर्घटनाओं से रक्षा होती है। इस धनतेरस पर सुबह आठ से दस बजे के बीच खरीदारी करना सबसे शुभ समय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed