फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees will get pure Ganga Jal on Makar Sankranti

कुंभ के पहले शाही स्नान मकर संक्रांति पर प्रयागराज में मिलेगा शुद्ध गंगाजल, ऐसे हुई तैयारी

Wed, 02 Jan 2019 04:16 PM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 02 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Devotees will get pure Ganga Jal on Makar Sankranti
गंगा में कानपुर शहर की गंदगी नहीं गिर रही
कुंभ के पहले स्नान मकर संक्रांति (14 जनवरी) पर प्रयागराज में भक्तों को इस बार शुद्ध गंगाजल मिलेगा। गंगा में रोज हरिद्वार से औसत सात हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। टेनरियां बंद कर दी गई हैं और गंगा में गिरने वाले गंदे नालों का पानी मोड़ दिया गया है। इससे गंगा में कानपुर शहर की गंदगी नहीं गिर रही है।
विज्ञापन


नदी में पानी आने से जो गंदगी पहले से जमा थी वह पानी के बहाव से साफ हो रही है। इसके साथ ही जाड़े के ‘लीन सीजन’ में पानी कम हो जाने से जलीय जीवों के वासस्थल भी सुरक्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


गंगा में पानी छोड़े जाने का सिलसिला 15 दिसंबर से शुरू हो गया था। इससे नदी के किनारों और बीच में खाली जगह में जमी गंदगी बह गई है। उसके बाद से लगातार गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। पहली जनवरी को हरिद्वार से 7006 क्यूसिक पानी गंगा में छोड़ा गया। नदी में बराबर पानी छोड़े जाने से घाटों तक पानी आने के साथ ही यहां रुका कचरा बह जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंगा कमांड के अधिशासी अभियंता जेपी सिंह ने बताया कि नदी में बराबर पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही जलीय जीवों के वासस्थल आबाद हो रहे हैं। इससे कुंभ के दिनों में गंगा की जैव विविधता भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed