फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees danced to bhajans and a procession was taken out during the Chaliha Festival.

Kanpur News: चालीहा महोत्सव में भजनों पर झूमे भक्त, निकाली शोभायात्रा

Sun, 19 Jul 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to bhajans and a procession was taken out during the Chaliha Festival.
फोटो
विज्ञापन

कानपुर। 40 दिवसीय चालीहा महोत्सव के तहत शनिवार को गुजैनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में तीसरे दिन धार्मिक आयोजन उल्लास के साथ संपन्न हुए। सुबह भगवान झूलेलाल की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शाम को बहराणा साहिब का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। महिला भक्तों ने लाल सांई के पारंपरिक लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति दी। जागंदी रहे जोत झूलण जी सदाई..., बेड़ों त मुहिंजे लाल जो पाण ई तरंदो ईंदो... और रख त जोतिनवारे ते पाण ई पूरी कंदो... जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। मंदिर अध्यक्ष मनोज माखीजा और महामंत्री आरके बजाज ने बताया कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय रामबाग में स्थापित की गई अखंड ज्योति से ही गुजैनी स्थित मंदिर में भी ज्योति प्रज्ज्वलित की गई है। इसी ज्योति के सान्निध्य में भक्त 40 दिनों तक भगवान झूलेलाल की आराधना करते हैं। रात में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई और बहराणा साहिब को मर्दनपुर स्थित गंगा नहर में श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया। इस मौके पर महामंत्री राजकुमार बजाज, ओमी, कमल लखूजा, करन कुकरेजा, धीरज हिरानी, दीनू समेत अन्य भक्त मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed