फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devkinandan Thakur said, trust in Shree Ram more than law

देवकी नंदन ठाकुर बोले, कानून से ज्यादा श्रीराम पर भरोसा, बनेगा राम मंदिर

Sat, 02 Nov 2019 12:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Nov 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Devkinandan Thakur said, trust in Shree Ram more than law
देवकी नंदन ठाकुर (कथा वाचक) - फोटो : अमर उजाला
कानून से ज्यादा मुझे श्रीराम पर भरोसा है, अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में ही फैसला आएगा। यह बात शुक्रवार को मोतीझील स्थित श्रीराम कथा स्थल पर पत्रकार वार्ता के दौरान देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो फैसला आएगा वह सत्य सनातन हिंदू धर्म के 100 करोड़ भाई बहनों के पक्ष में आएगा।
विज्ञापन


अभी भी समय है देश के मुस्लिम भाइयों को भाईचारा दिखाने का। उन्हें स्वयं आगे बढ़कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिम भाइयों से मेरा वादा है कि हम भी उन्हें मनचाही मस्जिद का निर्माण करवाकर देंगे।
विज्ञापन


 

देवकी नंदन ने कहा कि मेरा सभी से निवेदन है कि इस मंदिर के निर्माण के लिए सभी जाति, धर्म, समुदाय को आगे आना चाहिए। अब अगला कदम अयोध्या के बाद काशी व मथुरा की तरफ होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर अवश्य बनना चाहिए।

मंदिर निर्माण से देश के युवाओं में संस्कारों का भी निर्माण होगा। जो मनुष्य सच्चे मन से भगवान से प्रार्थना करता है, उसकी प्रार्थना पूरी होती है। इसलिए हम सभी भारतीयों में अयोध्या में राम मंदिर की चाहत होनी चाहिए।

इस कार्तिक मास में राम कथा सुनने का जो भी हमें फले मिले वो सिर्फ अयोध्या में राम मंदिर के रूप में प्राप्त हो। मंदिर बनना इसलिए जरूरी है कि भगवान राम जैसा आदर्श पुरुष, पुत्र, पति, मित्र कोई नहीं है। यहां तक कि उन जैसा आदर्श शत्रु भी कोई नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed