फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Development of Jhakarkati stuck due to non availability of land temporary bus stand will be shifted

Kanpur: जमीन न मिलने से अटका झकरकटी का विकास, विभाग की मंजूरी के बाद स्थानांतरित होगा अस्थायी बस अड्डा

Wed, 19 Mar 2025 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Mar 2025 12:57 PM IST
सार

Kanpur News: सीओडी के पास खाली जमीन पर दो वर्ष के लिए अस्थायी बस अड्डा संचालित करने के लिए छावनी परिषद व रक्षा संपदा विभाग को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी गई थी। हालांकि, अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। इससे परेशानी बढ़ रही है।

विज्ञापन
Development of Jhakarkati stuck due to non availability of land temporary bus stand will be shifted
झकरकटी बस अड्डा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रक्षा संपदा विभाग से जमीन न मिलने से झकरकटी बस अड्डे के सुंदरीकरण का कार्य अटका हुआ है। विभाग की मंजूरी के बाद ही सीओडी पुल के पास अस्थायी बस अड्डा स्थानांतरित होगा और झकरकटी में बहुउद्देशीय इमारत बनाने का कार्य शुरू होगा। परिवहन निगम के अधिकारी अप्रैल की शुरुआत से कार्य के शुरू होने की उम्मीद जता रहे थे।

विज्ञापन

योजना के लिए शासन से 143 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुए भी छह माह से अधिक समय बीत चुका है। अब समय पर काम शुरू न होने से प्रोजेक्ट की लागत 200 करोड़ के पार जाने का अंदेशा है। बता दें कि सीओडी के पास खाली जमीन पर दो वर्ष के लिए अस्थायी बस अड्डा संचालित करने के लिए छावनी परिषद व रक्षा संपदा विभाग को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी गई थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। इससे परेशानी बढ़ रही है।

विज्ञापन

बस अड्डे का विकास पीपीपी माडल के तहत अप्रैल में शुरू होना मुश्किल लग रहा है। पत्र लिखने के तीन माह बाद भी अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।  -अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम


 

सीओडी के समीप अस्थायी बस अड्डा बनाने के लिए जो जमीन देनी है, वह रक्षा संपदा विभाग की है। उस पर निर्णय मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ही लेगी। परिषद इसकी मंजूरी नहीं दे सकता।  -अमित यादव, जनसंपर्क अधिकारी, छावनी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed