फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM inscription is worshiped in Unnao, devotees offer flowers and offerings

Unnao: डिप्टी सीएम के शिलापट्ट की होती है पूजा, श्रद्धालु चढ़ाते हैं फूल-प्रसाद, पुजारी बोले- क्या लिखा है...

Tue, 04 Apr 2023 10:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Apr 2023 10:02 PM IST
सार

Kushari Devi Temple: कुशहरी देवी मंदिर के वायरल वीडियो की हर कोई चर्चा कर रहा है। दरअसल, इसमें श्रद्धालु मंदिर परिसर में लगे उपमुख्यमंत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख के नाम के पत्थरों को पूजते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM inscription is worshiped in Unnao, devotees offer flowers and offerings
शिलापट्ट पर फूल चढ़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के नवाबगंज ब्लॉक के कुसुंभी स्थित कुशहरी देवी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दर्शनार्थी मंदिर परिसर में लगे जिले के पूर्व सांसद व मौजूदा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह के लोकार्पण शिलापट की पूजा कर रहे हैं।

विज्ञापन

साथ ही, शिलापट्ट पर फूल चढ़ते नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर अपने कमेंट भी दे रहे हैं। मान्यता है कि कुशहरी देवी मंदिर की स्थापना भगावान राम के पुत्र कुश ने की थी। इसी लिए कुशहरी देवी के नाम से प्रख्यात हैं। इस मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने आते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नवरात्र में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वर्ष 2008 में इस मंदिर में सुंदरीकरण कार्य कराया था। तब वह जिले के सांसद थे। सुंदरीकरण कार्य के लोकार्पण का एक शिलापट्ट मंदिर परिसर में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आस्था ऐसी है कि...
इसी के पास नवाबगंज ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह का भी शिलापट लगा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईमास्ट लाइट लगवाई थी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था ऐसी कि यहां उन्हें जो भी प्रतिमा या शिला मिलती है।

महिलाएं शिलापट पर चढ़ा रही हैं फूल-प्रसाद
वह परिक्रमा लगाते हुए पुष्प अर्पित करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं इन लोकार्पण शिलापट पर भी फूल चढ़ाते नजर आ रही हैं। लोगों ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु माता कुशहरी देवी का बड़ा मंदिर है।

परिसर में इन देवी-देवताओं के हैं मंदिर
इसी परिसर में स्थित दो शिव मंदिर, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, काली मंदिर के अलावा कई और देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। इसी परिसर में एक हवन कुंड भी है। परिक्रमा करते हुए महिलाएं सभी मंदिरों और मूर्तियों पर पुष्प व प्रसाद चढ़ाती हैं।

पुजारी बोले- लोग सिर्फ भक्ति में लीन रहते हैं
इसी दौरान वह इन लोकार्पण शिलापटों पर भी पुष्प और प्रसाद चढ़ देतीं हैं। मंदिर के पुजारी राजू सिंह ने बताया कि लोग अनजाने में ऐसा करते हैं। बताया कि महिलाएं एक दूसरे की देखा-देखी ऐसा करती हैं। दरअसल, लोग शिलापट पर क्या लिखा है... यह पढ़ते नहीं है। वह तो सिर्फ माता के जयकारों और उनके भजन में लीन रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed