{"_id":"6a3169c4f03da9dbce0683bf","slug":"depressed-over-childlessness-woman-commits-suicide-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतान न होने का दुख: महिला ने दी जान, पिता ने लगाया कत्ल का आरोप, कहा- सुसाइड नोट में हेंडराइटिंग बेटी की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान न होने का दुख: महिला ने दी जान, पिता ने लगाया कत्ल का आरोप, कहा- सुसाइड नोट में हेंडराइटिंग बेटी की नहीं
Tue, 16 Jun 2026 08:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:55 PM IST
सार
Kanpur News: घटना हनुमंत विहार थाना क्षेत्र की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमंत विहार के केशवनगर में शादी के छह साल बाद भी संतान न होने से अवसाद में आई पूजा यादव (27) ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने एक पन्ने का सुसाइड नोट लिखा जिसमें संतान न होने से परेशान होने की बात लिखी मिली। हनुमंत विहार पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने सुसाइड नोट में हेंडराइटिंग भी बेटी की न होने का दावा किया।
कानपुर देहात के मुंगीसपुर दुर्जनपुर निवासी पिता आनंंद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी 11 जुलाई 2021 में तुलसी विहार निवासी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले रवींद्र सिंह से की थी। शादी के कुछ समय के बाद से पति और ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
कानपुर देहात के मुंगीसपुर दुर्जनपुर निवासी पिता आनंंद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी 11 जुलाई 2021 में तुलसी विहार निवासी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले रवींद्र सिंह से की थी। शादी के कुछ समय के बाद से पति और ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह उनके पास दामाद ने कॉल कर पूजा के खुदकुशी की जानकारी दी। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। वहीं ससुरालीजनों का कहना था कि शादी के छह साल बाद भी संतान न होने से डिप्रेशन में पूजा ने खुदकुशी की। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने सुसाइड नोट लिखकर जान दी है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।