फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   demonstration of wine traders at dm housing

‘मयखानों’ पर ताला डाल डीएम आवास में जाकर बैठे शराब कारोबारी

Wed, 05 Apr 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
demonstration of wine traders at dm housing
कानपुर की अधिकतर शराब की दुकानों पर लगे ताले
बुधवार को शराब कारोबारियों ने कानपुर के जिलाधिकारी आवास का घेराव कर सुरक्षा मांगी। पब्लिक का विरोध देख सैकड़ों शराब की दुकानों में ताला लग गया है। इससे हर रोज करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन


यूपी के कानपुर महानगर में अंग्रेजी, देशी शराब और बियर की 720 दुकानें थीं। सुप्रीम कोर्ट के शराब की दुकानों को हाईवे से पांच सौ मीटर दूर करने के आदेश से जिले की 260 दुकानें प्रभावित हुईं। इस पर 42 शराब की दुकानों के लाइसेंस सरेंडर कर दिए गए। बाकी की ज्यादातर दुकानें शिफ्ट होने की प्रक्रिया शुरू होते ही पब्लिक का विरोध शुरू हो गया। यह विरोध शिफ्टिंग वाली दुकानों तक ही सीमित न रहकर पुरानी दुकानों पर भी गाज बनकर गिरा।
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी ने बताया कि बची हुईं 460 दुकानों में से करीब 300 दुकानों पर पब्लिक के विरोध के कारण ताला लग गया है। मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटनाओं से सेल्स मैन ने दुकानें खोलने से इनकार कर दिया है। आबकारी अधिकारी देवराज सिंह का कहना है कि जिले की 720 दुकानों में से 160 ही दुकानें खुल रही हैं। बची हुई 560 दुकानों में से 42 दुकानदारों से लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन और पब्लिक के विरोध के कारण 518 दुकानों पर ताला लग गया है। उधर डीएम कौशलराज शर्मा इस मामले को लेकर शराब कारोबारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed