फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand for removal of illegal shops made in the meeting

Kanpur News: बैठक में की अवैध दुकानों को हटाने की मांग

Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demand for removal of illegal shops made in the meeting
इटावा। नुमाइश चौराहे पर स्थित जीएसटी कार्यालय के नवनिर्मित अटल सभागार में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। अस्सिटेंट कमिश्नर ग्रेड एक एचपी राव दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि विभाग केवल पंजीकृत व्यापारियों को टारगेट करता है। अवैध रूप से कर चोरी कर लाए गए सामान से तिब्बती, रविवार बाजार सहित विभिन्न बाजार लगते हैं जो अवैध अतिक्रमण और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उद्योग मंच के अध्यक्ष भारतेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जीएसटी में अग्नि दुर्घटना को भी कवर किया जाए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, शहर उपाध्यक्ष दिलशाद पहलवान, शहर कोषाध्यक्ष मनीष यादव, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed