{"_id":"5e7c65d58ebc3e76b00669d7","slug":"death-of-innocent-by-getting-stuck-in-thrasher-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: थ्रेसर में फंसकर मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: थ्रेसर में फंसकर मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
Thu, 26 Mar 2020 01:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
जालौन जिले के कदौरा में मासूम की मौत का एक मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 10 बजे खुटमिली निवासी राजेन्द्र अपने खेत में मसूर की कटाई करवा रहा था वहीं उसका 7 वर्षीय पुत्र सत्यम गले में चादर डाले हुए थ्रेसर के नजदीक खड़ा हुआ था।
अचानक चादर थ्रेसर में फंस गया और उसकी चपेट में आने से सत्यम की दर्दनाक मौत हो गई। थ्रेसर की आवाज की वजह से कोई मासूम की चीख भी नहीं सुन सका। जब थ्रेसर रुका तो सत्यम की तलाश की लेकिन नहीं मिला।
अचानक एक ग्रामीण की नजर थ्रेसर के नीचे पड़ी तो देखा कि सत्यम थ्रेसर में फंसा हुआ था। परिजनों ने रात में ही मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। राजेन्द्र के तीन पुत्र हैं जिसमे सत्यम तीसरे नम्बर का पुत्र था। राजेन्द्र हमीरपुर में व्यापार करता है और 10 दिन पूर्व ही हमीरपुर से बच्चों को लेकर गांव आया था।