फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death

एयरफोर्स कर्मी की मौत पर घर में पसरा मातम

Sun, 09 Aug 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
death
जम्मू में तैनात कानपुर घाटमपुर निवासी एअरफोर्स जवान शुभम सिंह ने गोली मारकर जान दे दी। संवाद - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा निवासी एयरफोर्स के जवान ने जम्मू में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर इसकी खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल जम्मू के लिए रवाना हो गए। वहीं जवान ने आत्महत्या क्यों की परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना सजेती के कोहरा गांव निवासी विजय बहादुर सिंह परमार का बड़ा बेटा शुभम सिंह परमार (23) की तैनाती ऊधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में वायरलेस आपरेटर के पद पर थी। चाचा राजवीर सिंह और उदयवीर सिंह ने बताया कि शुभम जून में डेढ़ महीने की छुट्टी पर घर आया था। 27 जुलाई को वह छुट्टी से ड्युटी पर लौटा था। शुभम की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी लगते ही लोग घर पहुंचे। दोपहर में ही पिता और परिजन निजी वाहन से जम्मू के लिए रवाना हो गए। मौत की खबर पर पत्नी मनीषा कई बार बेहोश हुई घर में मौजूद महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला। वहीं, शुभम की मां, बहनों और छोटे भाई शिवम सिंह का रो-रोकर हाल-बेहाल था।
विज्ञापन

किसी को विश्वास नहीं हो रहा
घाटमपुर। कोहरा गांव निवासी सुरेश सिंह और महेंद्र प्रताप सिंह परमार ने बताया कि शुभम सिंह आत्महत्या कर सकता है। इस बात पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। काफी सौम्य स्वभाव का लड़का था। इंटर के बाद वर्ष 2017-18 में एयरफोर्स में उसका चयन हो गया था। बताया कि 27 जुलाई को छुट्टी खत्म होने के बाद ड्युटी पर वापस लौटने के समय पर भी वह काफी खुश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed