फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dead man's body found in a mustard field

फर्रुखाबाद: सरसों के खेत में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

Fri, 10 Jan 2020 12:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
dead man's body found in a mustard field
शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी 28 वर्षीय श्रीकृष्ण शाक्य का शव गांव के पास सरसों के खेत में शव मिला है। युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका है। मौके पर पुलिस पहुंची है। युवक मजदूरी करता था। वह कल शाम को घर से निकला था
विज्ञापन


कायमगंज के गांव रायपुर निवासी स्व. दिवारी लाल शाक्य के 28 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण शाक्य की शादी नहीं हुई थी। वह शराब पीने का आदी था। चार भाइयों में दो भाई अलग रहते हैं। श्रीकृष्ण और उसका एक छोटा भाई मां के साथ रहता था। दोनों भाइयों के पास तीन बीघा खेत है।
विज्ञापन


खेती के अलावा वह मेहनत मजदूरी करता था। गुरुवार दोपहर को वह किसान सम्मान निधि के रुपये बैंक से निकाल कर लाया था। शाम को घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश की, पर पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर सरसों के खेत में पड़ा मिला। उसकी गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका है। सिर में भी चोट का निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed