{"_id":"65bc12214affbdc8d4047435","slug":"dead-body-of-missing-laborer-found-floating-in-canal-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-108305-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लापता मजदूर का नहर में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लापता मजदूर का नहर में उतराता मिला शव
Fri, 02 Feb 2024 03:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के सिठमरा से पांच दिन लापता मजदूर का शव गांव के बाहर नहर पुल के पास झाड़ियों में फंसा मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव बाहर निकाल जांच शुरू की है।
सिठमरा निवासी राजेश संखवार (40) पुत्र सीताराम अविवाहित था और मजदूरी कर गुजर बसर करता था। गुरुवार सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने एक शव नहर पुल के पास झाड़ियों में फंसा देखा। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला तो मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई। राजेश का शव मिलने की जानकारी पर भाई कमलेश, नेकचंद्र महेश, गुड्डू जा पहुंचे। पुलिस ने भाइयों से जानकारी की। इस पर भाई कमलेश ने बताया कि 26 जनवरी को राजेश मजदूरी कहने की बात निकले थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। परिवार के लोग उनकी खोजबीन कर रहे थे। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आशंका जताई कि राजेश शौच के लिए नहर किनारे गया होगा, जिससे पैर फिसलने से वह डूब गया और मौत हो गई। सिठमरा चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली है मृतक की शादी नहीं हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।