{"_id":"5ed4891f608c2b3aab3719a3","slug":"dead-body-of-martyr-reached-his-village-kanpur-dehat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर शहीद एसएसबी के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर शहीद एसएसबी के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब
Mon, 01 Jun 2020 11:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान तूफान के समय पेड़ के नीचे दबने से शहीद हुए कानपुर देहात के कपिल देव (32) का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह घर पहुंचा तो पूरा गांव रो पड़ा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos
कपिल देव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। गांव के बाहर खेतों में सलामी के बाद एसएसबी के जवान का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई चरण सिंह ने मुखाग्नि दी।
बदहवास पत्नी व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान कपिल देव पुत्र लल्ला सिंह यादव 09 अल्फा बटालियन बलरामपुर जिले के राजदरबार बॉर्डर पर तैनात थे। 2005 में जवान की ज्वाइनिंग हुई थी। कपिल कानपुर देहात की तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के गांव दुलीचन्द्रपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े भाई चरण सिंह ने मुखाग्नि दी
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में राजदरबार बलरामपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान कपिल एरिया मेंटेनेंस में निकले थे। तभी तूफान आया और पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। डाल के नीचे दबकर जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कपिल की शादी 14 फरवरी 2009 में थाना घाटमपुर के चतुरीपुर पतारा निवासी पूनम यादव उर्फ पिंकी से हुई थी। कपिल के दो बेटे मयंक (9) व आयुष (5) हैं।