{"_id":"68f15b0e254ef2f5ce04cd5e","slug":"dead-body-of-a-youth-found-near-ramlila-maidan-suspicion-of-murder-kanpur-news-c-362-1-ka11002-133364-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रामलीला मैदान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रामलीला मैदान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार इलाके के रामलीला मैदान के पास स्थित प्लाॅट में गुरुवार दोपहर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल की। करीब 250 गज का यह प्लाॅट किसी अधिवक्ता का बताया जा रहा है। इसकी चहारदीवारी करीब पांच फीट ऊंची है। प्लॉट के अंदर की दीवार के पास शव पड़ा मिला है। उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच है। उसके शरीर पर मैरून रंग की शर्ट और हल्के हरे रंग की जींस है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्लाॅट में बेलपत्र का पेड़ हैं। कुछ लोग इसी बेलपत्र को तोड़ने दीवार पर चढ़े थे। ऐसे में उन्हें दुर्गंध आने के साथ ही शव पड़ा दिखा। शव करीब तीन दिन पुराना होने के कारण अकड़ गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्लाॅट के आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।