फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dead bodies of husband and wife found in the room in Farrukhabad

Farrukhabad: एक साथ उठे दंपती के शव, संजय बोला- मां तुम्हें बेटा भी जिंदा नहीं मिलेगा, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

Fri, 13 Jan 2023 09:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 09:27 PM IST
सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में नव दंपती का शव कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी की जहर खाने की आशंका है, जबकि पति ने फांसी लगाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
dead bodies of husband and wife found in the room in Farrukhabad
दत्तू नगला में घर के बाहर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में संजय की शादी दो मई 2022 को पास के गांव मंझोला निवासी सुरेंद्र की बेटी से हुई थी। घटना की सूचना पर पुष्पा की मां सुनीता और पिता रात को ही वहां पहुंच गए थे। संजय के चचेरे भाई मनोज, नितिन उसके साथ बिजली विभाग में संविदा कर्मी हैं।

विज्ञापन

वे दोनों मेंहदी बाग में रहते हैं। सूचना पर नितिन, मनोज के साथ उसकी बहन भी पहुंच गईं। शुक्रवार की भोर किराये के घर से जब दोनों शव उठे, तो परिजन बुरी तरह बिलख पड़े। घटना से पूरे इलाके में मातम छाया रहा है। इस दौरान लोगों तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
विज्ञापन

कहीं जेल जाने के डर से, तो नहीं लगाई फांसी
दत्तू नगला में किराए मकान में रहने वाले अन्य लोगों की मानें तो पहले पुष्पा ने जहर खाया है। पुष्पा ने पति को किरायेदार से तबियत खराब होने का हवाला देकर घर बुलाया। जब संजय घर पहुंचा, तो पुष्पा बेड पर बेसुध पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख संजय घबरा गया। उसकी शादी भी हाल में ही हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संजय ने खुद के फंसने के डर से फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 

मां तुम्हें बेटा भी जिंदा नहीं मिलेगा
पुष्पा का शव देख संजय ने मां को फोन पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वह भी अब जिंदा नहीं रहेगा। मां उसे बचाने के लिए फोन पर चीखती रही मगर उसने उनकी न मानी। संजय की मां बसंती देवी ने उसके चचेरे भाई मनोज को फोन कर पूरा घटना क्रम बताया। इस पर मनोज वहां पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

पैनल से हुआ दोनों के शवों का पोस्टमार्टम
पैनल से हुए पोस्टमार्टम में संजय की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। दुर्गेश के जहर खाने की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। संजय चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed