फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DCM rammed into a standing container from behind, five dead, Son had said he would come home in the evening

UP: पिता बोला- बेटे ने कहा था शाम को आ जाऊंगा…मिली मौत की खबर, पढ़ें कन्नौज हादसे में पांच मौतों की कहानी

Sat, 10 Aug 2024 05:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Aug 2024 05:49 AM IST
सार

Kannauj News: जीटी रोड पर किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो चालक भी शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। मृतकों में तीन अमेठी व दो जौनपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन
DCM rammed into a standing container from behind, five dead, Son had said he would come home in the evening
kannauj road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज सड़क हादसे में डीसीएम के दो चालकों सहित पांच की मौत के मामले में डीसीएम चालक सोनू के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटे से फोन पर बात हुई थी। शुक्रवार शाम तक घर आने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले सुबह हादसे की खबर आ गई। उन्होंने बताया कि सोनू दो भाइयों में छोटा था और बड़ा भाई उमेश है।

विज्ञापन

वहीं दूसरा चालक संतोष कुमार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। डीसीएम मालिक रायबरेली के अल्हाज अशरफपुर निवासी हसनैन ने बताया कि सोनू और संतोष दोनों ही डीसीएम चलाते थे। हादसे के समय डीसीएम कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

गुड़गांव में नौकरी करता था प्रशांत
प्रशांत सिंह के छोटे भाई आकाश ने बताया कि बड़े भाई गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करते थे। छह महीने से भाई गुड़गांव में थे और त्योहार मनाने के लिए घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

पेट्रोल खत्म होने पर खड़ा हो गया था कंटेनर
पंजाब के फरीदकोट के गुरसाद रोड बस अड्डा निवासी जगदीश सिंह कंटेनर चला रहे थे। वह कंटेनर में लेदर लेकर कोलकाता जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हाईवे पर ग्राम जुनेदपुर कट के निकट कंटेनर में पेट्रोल खत्म हो गया और जगदीश सिंह राहगीरों से पेट्रोल पंप का रास्ता पूछ रहे थे, तभी पीछे से आ रही डीसीएम कंटेनर में घुस गई।

विज्ञापन

खड़े कंटेनर में घुस गई थी डीसीएम
सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले आधारकार्ड और मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मृतकों में तीन अमेठी व दो जौनपुर के रहने वाले थे।

पुलिस ने पांच लोगों को बाहर निकलवाया
हादसा शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। गुरुग्राम से अमेठी फाइबर लादकर जा रही डीसीएम गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर कट के पास एक ढाबे के बाहर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से डीसीएम में फंसे पांच लोगों को बाहर निकलवाया।

परिजनों में मच गई चीख पुकार
इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

पुलिस ने पांचों की शिनाख्त कर ली
दम तोड़ने वालों की पहचान अमेठी मोहनगंज के रमईपुर निवासी सोनू शर्मा (25), अमेठी जगदीशपुर के मोहम्मदपुर निवासी संतोष कुमार (40), अमेठी मुंशीगंज के बरियार बिसेन कपुरवा निवासी प्रशांत कुमार सिंह (23), जौनपुर मछली शहर के मैथिली मथुरा निवासी पवन कुमार (34), यहीं के मछली शहर निवासी विपिन (35) के रूप में हुई।  

शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
पुलिस ने सोनू, संतोष और प्रशांत के परिजनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पवन और विपिन के परिजन देर शाम को जौनपुर से शहर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एक साथ पांच मौतों ने सभी को झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed