{"_id":"68b4aa09a12dabd70e067214","slug":"daughters-won-in-the-race-for-medals-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1247853-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पदकों की दौड़ में बेटियाें ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पदकों की दौड़ में बेटियाें ने मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में होने वाले दीक्षांत समारोहों में बेटियां टॉप करने में आगे रही हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में कुलाधिपति पदक पाने वाले मेधावियों में छात्राएं आगे रही हैं। कुल 28 पदकों की सूची में 25 छात्राएं और तीन छात्र हैं। टॉप तीन पदकों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में भी छात्रा को सर्वोच्च पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
सितंबर में एचबीटीयू और छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के दीक्षांत समारोह आयोजित होंगे। मेधावियों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। एचबीटीयू में कंप्यूटर साइंस की पंखुरी गुप्ता तो छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में एमए म्यूजिक की कोमल कमल को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। पंखुरी को 9.319 सीजीपीए मिला है। एचबीटीयू में हर विभाग के टॉप तीन छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिया जाता है।
सीएसजेएमयू में स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफार्मिंग आर्ट्स में एमए म्यूजिक वोकल की छात्रा कोमल कमल को 90.52 फीसदी अंक मिले हैं। कोमल को कुलाधिपति स्वर्ण समेत कुलाधिपति रजत, सर्वश्रेष्ठ छात्रा, कुलपति स्वर्ण और एक प्रायोजित पदक भी मिलेगा। इसके अलावा कुलाधिपति कांस्य पाने वालों में सिर्फ तीन छात्र और शेष छात्राओं के नाम शामिल हैं। कुलपति स्वर्ण नौ मेधावियों को दिया जा रहा है जिसमें आठ छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने कहा कि अनंतिम सूची के अनुसार पदकों की दौड़ में छात्राएं आगे हैं। हालांकि सभी से दो सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं जिसके बाद ही अंतिम सूची जारी होगी।