{"_id":"6125ffa68ebc3e79bf57c15d","slug":"daroga-sending-building-material-for-acp-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: साहब का मकान बन रहा, दरोगा भेज रहे मैटेरियल, कमिश्नर के पास पहुंची शिकायत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: साहब का मकान बन रहा, दरोगा भेज रहे मैटेरियल, कमिश्नर के पास पहुंची शिकायत, जांच शुरू
Wed, 25 Aug 2021 02:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:03 PM IST
सार
शिकायत के मुताबिक पिछले कई महीनों से एसीपी के मकान का निर्माण जारी है। निर्माण सामग्री बालू, ईंट, मौरंग, सीमेंट आदि की जिम्मेदारी एसीपी ने दरोगाओं को सौंप रखी है।
विज्ञापन
एसीपी के बन रहे इसी मकान के लिए दरोगा भेज रहे मैटेरियल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में तैनात एक एसीपी पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि एसीपी अपने गांव में मकान का निर्माण करवा रहे हैं, जिसके लिए निर्माण सामग्री शहर से सप्लाई की जा रही है। सर्किल के कई दरोगाओं पर दबाव बनाकर सामग्री सप्लाई जारी है।
शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने मामले में जांच बैठाई है। शिकायत के मुताबिक पिछले कई महीनों से एसीपी के मकान का निर्माण जारी है। निर्माण सामग्री बालू, ईंट, मौरंग, सीमेंट आदि की जिम्मेदारी एसीपी ने दरोगाओं को सौंप रखी है। कई दरोगा सामान भेज भेजकर त्रस्त हो गए हैं।
एक दरोगा ने डीसीपी से काफी समय पहले ही शिकायत की थी। दरोगा ने जब सामग्री भिजवाई तो निर्माणाधीन मकान की फोटो भी खींच ली। पुलिस कमिश्नर को ये फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराई गई है। जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लेबर मिस्त्री तक भेजे
नाम न छापने की शर्त पर दरोगा ने बताया कि एक थानेदार ने लेबर मिस्त्री भी यहीं से भेजे हैं। जिसका खर्च दरोगा ही उठा रहा है। आरोप ये भी है कि जो पुलिसकर्मी सामान भेजने से इनकार करता है या आनाकानी करता है तो उस पर एसीपी दबाव बनाते हैं।

मामले की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर