{"_id":"61802db22f07af705d1639e9","slug":"danger-of-zika-in-kanpur-another-woman-zika-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Zika Virus: एक और महिला जीका संक्रमित, अब तक 11 चपेट में आए, 10 मोहल्लों में पहुंचा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Zika Virus: एक और महिला जीका संक्रमित, अब तक 11 चपेट में आए, 10 मोहल्लों में पहुंचा संक्रमण
Tue, 02 Nov 2021 12:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:05 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण के बाद फैला डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
कानपुर में जीका का खतरा
- फोटो : Future Science
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एक और महिला में जीका संक्रमण पाया गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने संक्रमण की पुष्टि की है। इस तरह शहर में अब तक कुल 11 रोगियों में जीका संक्रमण मिला है।
इनमें पांच महिलाएं हैं। एक गर्भवती महिला भी संक्रमण की चपेट में है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चकेरी क्षेत्र के ढाई हजार घरों का सर्वे कर जीका संदिग्ध बुखार रोगियों की सैंपलिंग की। जीका संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर चकेरी क्षेत्र के तीन किमी दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
यहां गर्भवती महिलाओं और बुखार रोगियों की सूची तैयार की जा रही है। सोमवार को शिवकटरा की 45 वर्षीय महिला को जीका की पुष्टि हुई है। शिवकटरा में संक्रमित मिलने के बाद जीका का संक्रमण अब चकेरी के 10 मोहल्लों में फैल चुका है।
विज्ञापन
इसके पहले पोखरपुर, आदर्शनगर, श्यानगर, कालीबाड़ी, ओमपुरवा, काकोरी, लालकुर्ती, पूनम टाकीज और काजीखेड़ा में संक्रमित मिले हैं। जिस मोहल्ले में जीका संक्रमित मिल रहा है, वहां से एडीज एजिप्टाई मच्छरों को पकड़ कर सैंपल एनआईसीडी दिल्ली जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

डीएम विशाख जी. ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के ढाई हजार घरों का सर्वे और संदिग्धों की सैंपलिंग की गई है। अब तक 639 लोगों की सैंपलिंग की गई है। इनमें 109 गर्भवती महिलाएं हैं। इसके साथ ही मच्छरों के ब्रीडिंग स्थल नष्ट किए जा रहे हैं।
डेंगू के चार नए रोगी मिले
डेंगू के चार नए रोगी और मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू एक्टिव केस की संख्या 48 हो गई है। नए रोगी हर्षनगर, पतारा, रहमतपुर और बिल्हौर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 10 स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इन कैंपों में आए 115 बुखार के रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक नगर में डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 505 है। 381 संक्रमित ग्रामीण और 124 नगरीय क्षेत्रों में मिले हैं। 480 सैंपल में मलेरिया की जांच की गई। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।