फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daku goppa obstruct of government work

डाकू गोप्पा ने फिर रुकवाया सड़क निर्माण

Wed, 03 May 2017 01:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 May 2017 01:44 AM IST
सार

 
- दो लाख की रंगदारी मांगी, कलक्ट्रेट मार्ग पर बनी रही सड़क 
- रुपए न पहुंचाने पर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
daku goppa obstruct of government work
कलेक्ट्रेट मार्ग पर बनी अधूरी डामर रोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक लाख के इनामी डाकू गोप्पा ने फिर सरकारी काम में अडंगा डालते हुए ठेकेदार से दो लाख की रंगदारी मांगी है। एक करोड़ की लागत से बन रही सड़क का काम बंद कर भयभीत ठेकेदार ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के शोभासिंह का पुरवा निवासी ठेकेदार कैलाश ने बताया कि कलक्ट्रेट मार्ग पर लगभग सवा दो किमी लंबी डामर रोड़ एक करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग बना रहा है। इसी काम के दौरान डाकू गोप्पा ने उसके भाई बृजेंद्र को मोबाइल पर दो बार फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन


धमकी दी है कि यदि दो लाख नहीं पहुंचाओगे तो उसके भाई ठेकेदार कैलाश को जान से मार देगा। इस धमकी के बाद से ठेकेदार का परिवार भयभीत है। सड़क का 90 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है। कोतवाल साजिद अलीखान ने बताया कि डाकू गोप्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठेकेदार को सुरक्षा के बीच निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed