फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   csjmu give accreditation to 98 colleges for BEd and 685 colleges accreditation for other courses

सीएसजेएमयू ने खोला 'मान्यता का पिटारा', अब आपको एडमिशन के लिए इधर-उधर नहीं पड़ेगा भटकना

Fri, 31 May 2019 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 31 May 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
csjmu give accreditation to 98 colleges for BEd and 685 colleges accreditation for other courses
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
नए सत्र में दाखिले के लिए कानपुर में तीन नए कॉलेजों को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से मान्यता प्रदान की गई है। इसके अलावा कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) को अब बीबीए, बीसीए कोर्स चलाने की अनुमति भी मिल गई है। नए सत्र से यहां भी एडमिशन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को इस पर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने मुहर लगा दी। इसके अलावा कठारा स्थित कमलेश कुमारी महाविद्यालय में बीए व बीएससी और नरवल स्थित बांके बिहारी लॉ कॉलेज को एलएलबी पाठ्यक्रम की मान्यता प्रदान की गई है। बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 जिलों में बीएड के 98 कॉलेजों और अन्य पाठयक्रमों के 685 कॉलेजों को भी मान्यता प्रदान की गई है। इसमें ज्यादातर को एक साल की अस्थायी मान्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न जिलों में 14 नए कॉलेजों को खोलने की मान्यता भी प्रदान की गई है। इनमें कानपुर में तीन कॉलेज, उन्नाव में दो कॉलेज, लखीमपुर में दो कॉलेज और रायबरेली के दो कॉलेज हैं। इसी तरह चार कॉलेजों को पिछले वर्ष नए पाठ्यक्रम संचालित करने की अस्थायी अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सवर्ण आर्थिक आरक्षण लागू

इस बार मानक पूरा न होने से इन कॉलेजों के पाठ्यक्रम की मान्यता निरस्त कर दी गई है। बैठक में राज्यपाल के प्रतिनिधि के रूप में जेएन गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. नंदलाल, डॉ. एके पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय में गुरुवार को पहले संबद्धता समिति और फिर कार्य परिषद की बैठक हुई। संबद्धता बैठक में नए पाठ्यक्रम, नए कॉलेज खोलने और कई कॉलेजों में पाठ्यक्रम निरस्त करने को लेकर चर्चा हुई। इसमें दस कॉलेजों के बंदी के आवेदन को भी स्वीकार कर लिया गया।

विश्वविद्यालय में सवर्ण आर्थिक आरक्षण (आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण छात्रों के लिए) को लागू कर दिया गया है। गुरुवार को विवि में हुई कार्य परिषद में इस पर अंतिम मुहर लग गई। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सवर्ण आर्थिक आरक्षण को कार्य परिषद में मंजूरी मिल गई है। इसके तहत अब कॉलेज अपनी जरूरतों के मुताबिक सीटें बढ़ाने की अनुमति हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed