{"_id":"699cb9c5a38a22d4ea03053a","slug":"csjmu-athletes-dominate-in-karate-kanpur-news-c-362-1-ka11003-142289-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कराटे में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कराटे में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता सोमवार को क्राइस्ट चर्च कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू टीम ने काता और कुमिते दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपना दबदबा साबित किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।
सीएसजेएमयू की नंदिनी दिवाकर, आशना यादव, पलक दिवाकर, पावनी पांडेय और आस्था पांडेय ने काता और कुमिते टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाया। व्यक्तिगत स्पर्धा 45 किलो से कम में डीजीपीजी काॅलेज की शिफा हबीबी और 68 किलो से अधिक भार वर्ग में एमएमबी
कॉलेज की तीशा श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता।
व्यक्तिगत स्पर्धा छात्र 60 किलो से कम भार वर्ग में सीएसजेएमयू के वेदांश त्रिपाठी ने काता और कुमिते दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 84 किलो से कम भार वर्ग में टीआरएससी के अमर कुशवाहा ने, 50 किलो से कम में वीएसएसडी के प्रिंस गौतम और 55 किलो से कम में एसजे कॉलेज के निखिल यादव ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
मेजबान कॉलेज के शाश्वत शुक्ला ने 60 किलो से कम भार वर्ग की कुमिते स्पर्धा में उपविजेता रहकर नॉर्थ जोन टीम में स्थान सुनिश्चित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन सचिव व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार दुबे तथा प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन ने दीप जलाकर किया। मौके पर डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. प्रभाकर पांडेय, ऑल कानपुर डू एसोसिएशन के सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।