{"_id":"69d56ceb0f3443296d0d4fa2","slug":"csjmu-admissions-open-for-agriculture-and-food-science-technology-courses-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1481582-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू : कृषि और फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू : कृषि और फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश शुरू
विज्ञापन
कानपुर। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्रबंधन कौशल और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। विवि में एमएससी कृषि मृदा विज्ञान और एमएससी कृषि पादप रोग विज्ञान जैसे प्रमुख पाठ्यक्रम में 10-10 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। दो वर्षीय दोनों पाठ्यक्रमों की वार्षिक फीस 51,200 रुपये है। इनमें विद्यार्थियों को मृदा प्रबंधन, फसल रोग नियंत्रण और कृषि अनुसंधान से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बीएससी (ऑनर्स) फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 40 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। इसका वार्षिक शुल्क 41,200 रुपये निर्धारित किया गया है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण और प्रोसेसिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।
एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए-एबीएम) पाठ्यक्रम में भी 40 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है जिसकी वार्षिक फीस 71,200 रुपये है। इसमें विद्यार्थियों को कृषि आधारित व्यवसाय, मार्केटिंग, वित्त और सप्लाई चेन प्रबंधन की व्यापक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर (फल, सब्जी एवं फ्लोरीकल्चर) और अन्य फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम भी संचालित हैं।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ एडवांस एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में विशेषज्ञता की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हुए उन्हें उद्योग और रोजगार के लिए तैयार करेंगे। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश तय योग्यता के आधार पर दिया जाएगा।