{"_id":"5ce3f5c4bdec22076a49a525","slug":"csjm-university-llm-exam-student-get-zero-marks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलएलएम के कई छात्रों को जीरो, साजिशन फेल करने का आरोप, आत्मदाह की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलएम के कई छात्रों को जीरो, साजिशन फेल करने का आरोप, आत्मदाह की दी धमकी
Tue, 21 May 2019 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा की (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन में पक्षपात के आरोपों के बाद एलएलएम विभाग के ही छात्रों ने अब शिक्षकों पर मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि जानबूझकर सामाजिक विज्ञान जैसे प्रश्नपत्र में कई छात्रों को जीरो दिया गया है।
सोमवार को एलएलएम के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र स्थानीय शिक्षकों ने तैयार किया है। परीक्षा से ठीक पहले कुछ जान-पहचान वाले परीक्षार्थियों को व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र लीक भी किया गया था।
छात्रों ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है। परीक्षा नियंत्रक ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में संतोष यादव, विनय रजौरिया, राजमन वर्मा, सुधी, विशाल आदि मौजूद रहे।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी एलएलएम की परीक्षाएं, आंतरिक मूल्यांकन मामले की चल रही जांच
शिक्षकों, छात्रों के आपसी विवाद के चलते एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाएं भी रुकी हुई हैं। पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे 13 मई से कराने का फैसला लिया था। शेड्यूल भी जारी हो गया था लेकिन विवाद बढ़ता देख परीक्षा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सेमेस्टर परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
इसके पहले विभाग के ही कई छात्रों ने कुछ शिक्षकों पर जानबूझकर आंतरिक मूल्यांकन (अटेंडेंस, प्रोजेक्ट वर्क आदि के 30 अंक) में कम नंबर देने का आरोप लगाया था। छात्रों का आरोप था कि उन्हें लिखित परीक्षा में अच्छे अंक मिले हैं लेकिन आंतरिक मूल्यांकन में शिक्षकों ने बेहद कम अंक दिए। इस मामले में पहले ही परीक्षा नियंत्रक ने कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी है।