फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowds gathered in the OPD, medicines were received after waiting in line for hours.

Kanpur News: ओपीडी में उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में लगने के बाद मिली दवा

Tue, 20 Jan 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the OPD, medicines were received after waiting in line for hours.
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज अकबरपुर की ओपीडी में सोमवार सुबह नौ बजते ही भीड़ शुरू हो गई। पंजीकरण कक्ष के बाहर से लेकर मेन गेट तक भीड़ रही। किसी तरह से मरीजों के पर्चे बन पाए। ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ दवा वितरण कक्ष के बाहर रही। यहां एक मरीज को 20 मिनट से 40 मिनट तक दवा लेने के लिए लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिनों से पड़ रहे कोहरे व ठंड होने के कारण भीड़ कम हो रही थी। सोमवार को धूप खिली और मौसम साफ हुआ तो तीमारदारों के साथ मरीज पहुंचे। पंजीकरण काउंटर पर तीन कर्मचारी मरीजों के पर्चे बना रहे थे। इसके बाद भी मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। कई मरीज पूछताछ केंद्र पर एक कर्मचारी से पर्चा बनवाने व ओपीडी के बारे में जानकारी करते दिखे।
विज्ञापन

पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे मुंगीसापुर के हामिद ने बताया कि बेटी गुलफशा को दिखाने के लिए आए थे। उसे कई दिन से बुखार आ रहा है। सुबह 10 बजे आ गए थे, करीब 20 मिनट से लाइन में लगे हैं। इसी तरह कई मरीज भी आधे घंटे से लाइन में लगे दिखाई दिए। हालांकि पर्चा बना रहे कर्मचारी अगेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि सभी का नंबर से पर्चा बनाया जा रहा है। किसी को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। इधर पर्चा बनवाकर ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों को भीड़ होने पर डॉक्टर को दिखाने में समय लगा। फिजिशियन कक्ष में बुखार, खांसी, जुकाम, पेट की समस्या के मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चर्मरोग विभाग में अधिक भीड़ रही। यहां ज्यादातर मरीज खुजली, फंगल इंफेक्शन के पहुंचे। मरीजों को देख रहे डॉ. प्रसून सचान ने बताया कि ठंड में त्वचा रूखी हो जाती है। जो लोग साफ सफाई नहीं रखते और कई दिन तक गर्म कपड़े पहने रहने के कारण खुजली की समस्या हो रही है। इस तरह मरीजों को साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है।
....................
जांच रिपोर्ट आने का दोपहर तक करते रहे इंतजार
ओपीडी में सोमवार को 1643 नए मरीजों ने पर्चे बनवाए। इसके अलावा काफी संख्या में फॉलोअप वाले मरीज रहे। ओपीडी में डॉक्टरों ने बुखार, खांसी, शरीर में कमजोरी व फंगल इंफेक्शन वाले मरीजों को खून की जांचे लिखीं। इस पर पैथोलॉजी में भीड़ नजर आई। कई मरीजाें के तीमारदार जांच रिपोर्ट लेने के लिए पैथोलॉजी के बाहर इंतजार करते दिखे। वहीं उनके मरीज ओपीडी में बैठे दिखाई दिए। राजपुर के राजीव, अकबरपुर के प्रमोद ने बताया कि दोपहर के एक बज रहे हैं, अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। वह जांच रिपोर्ट आने व इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठे हैं।

...................
वर्जन.....
मौसम साफ होने के बाद ओपीडी बढ़ी है। पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक किसी भी मरीज व तीमारदार को परेशानी न हो इसके लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। स्वयं भी अस्पताल में राउंड कर व्यवस्था देखता रहा। किसी भी मरीज ने किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं बताई है। सभी डॉक्टर व कर्मचारी भी ओपीडी में मौजूद रहे। जल्द ही नए भवन में जांच सुविधा शुरू हो जाएगी। जिससे जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। - डॉ. सज्जन लाल वर्मा, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed