फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowd of pilgrims at the station; difficulty finding space on trains.

Kanpur News: स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेनों में जगह न मिलने से समस्या

Wed, 29 Jul 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd of pilgrims at the station; difficulty finding space on trains.
कानपुर देहात/रूरा। गुरु पूर्णिमा पर जनपद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज व मथुरा सहित अन्य धार्मिक स्थलों और गुरु धामों के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को मनाए जाने वाले पर्व के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में जनपद के रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे। ट्रेनों में भीड़ होने की वजह से लोगों को खड़े होकर सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

जनपद के मुख्य रेलवे स्टेशन रूरा, पुखरायां, झींझक में गुरु पूर्णिमा को लेकर धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला। विभिन्न तीर्थस्थलों और गुरु धामों में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके चलते यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी और ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की जगह नहीं मिल रही थी। रूरा के बनीपारा, गहलौं, तिगाईं, पुर, हसनापुर, भटौली, चिलौली और काशीपुर समेत दर्जनों गांवों के श्रद्धालु सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे थे। धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों के डिब्बों में बैठने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी। वहीं, स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर, यात्री प्रतिक्षालय और प्लेटफार्मों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

....................
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
यात्रियों और श्रद्धालुओं की अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं। स्टेशन पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने, व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। - राहुल यादव, आरपीएफ चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed