{"_id":"6116cc708ebc3edfc80890a4","slug":"crossed-49-thousand-by-hacking-the-id-of-phone-pe-akbarpur-news-knp646123981","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पे की आईडी हैक कर 49 हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पे की आईडी हैक कर 49 हजार किए पार
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। उधार रुपये लौटाने का झांसा देकर कस्बा निवासी युवक के फोन-पे की आईडी हैक कर टप्पेबाज ने 49 हजार रुपये पार कर दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
झींझक कस्बा के वार्ड नंबर 14 निवासी मनीष कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नौ अगस्त को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने एक परिचित का नाम लेकर उधार रुपये वापस करने की बात कही। इसके साथ ही फोन करने वाले ने एक लिंक भेजा। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से दो बार में 49 हजार 998 रुपये कट गए।
स्थानीय पुलिस के पास जाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी केके चौधरी ने मंगलपुर पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।