{"_id":"5e8e078a8ebc3e78ac7ea2f1","slug":"crop-of-wheat-burnt-into-ashes-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: आग से खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसान ने लगाया रंजिशन फसल जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: आग से खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसान ने लगाया रंजिशन फसल जलाने का आरोप
Wed, 08 Apr 2020 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
खेत में लगी आग
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में कटाई के बाद थ्रेसरिंग के लिए खेत मे रखी गेहूं की फसल में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
किसान ने दो लोगों पर रंजिशन फसल जलाने का आरोप लगाया है। सरसई गांव निवासी लालाराममिश्रा पुत्र शिवशंकर ने बताया कि पांच बीघा कृषि भूमि पर गेहूं की फसल की थी। कटाई के बाद मढ़ाई के लिए खेत में ही फसल का ढेर लगा था।
आरोप है कि मंगलवार रात गांव में रहने वाले दो दबंगों ने खेत में रखी फसल को आग के हवाले कर दिया । खेत से निकलतीं आग की लपटें देख किसानों में हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कोतवाली के एसआई धनंजय सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की । किसान लालाराम मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त दोनों दबंगों ने तमंचे की नोक पर उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को तमंचे सहित गिरफ्तार किया था। बताया कि इसी रंजिश में उसकी फसल जलाई गई है । कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।