फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Criminals targeted the supermarket in Unnao, looted lakhs at gun point

Unnao News: अपराधियों के हौसले बुलंद, सुपर मार्केट को बनाया निशाना, गन प्वाइंट पर की लाखों की लूट

Mon, 30 May 2022 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 May 2022 04:51 PM IST
सार

कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में बदमाशों ने ईजी डे सुपर मार्केट से लूटपाट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई। 

विज्ञापन
Criminals targeted the supermarket in Unnao, looted lakhs at gun point
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में बदमाश सुपर मार्केट से लूट कर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला राजधानी मार्ग स्थित सुपर मार्केट ईजी डे का है, जहां बैग लेकर एक बदमाश घुसा और गन प्वाइंट पर आठ लाख रुपये की लूट करते हुए भाग निकला। 

विज्ञापन

सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गया लुटेरा
खास बात यह रही कि लुटेरा अकेला था और साथ में सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर अपने साथ ले गया। घटना सुबह 8:15 बजे के आसपास की है। मौके पर रहे तीनों कर्मचारियों को गन प्वाइंट के दम पर ही उसने कुर्सी में बांध दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी मार्ग के नेहरू नगर मोड़ के पास स्थित सुपर मार्केट ईजी डे में सोमवार सुबह एक नकाबपोश युवक बैग लेकर घुसा। वो बैग रखकर कुछ सामान देखने लगा। इसी बीच ईजी डे की कर्मचारी सैला अंसारी ने युवक को टोका, तो बदमाश ने गन निकालकर सैला के कनपटी में लगा दी। उस वक्त लुटेरे और तीन कर्मचारियों के अलावा कोई भी नहीं था।

विज्ञापन

लॉकर से आठ लाख रुपये की लूट
गन प्वाइंट के सहारे अन्य दो कर्मचारी पुष्पेंद्र कुमार और फरहान को कुर्सी में बांध दिया। इसके बाद अंदर रखी तिजोरी की चाबी लेकर लॉकर खोला, जिसमें रखे तकरीबन आठ लाख रुपये बदमाश लूट कर भाग गया। पुष्पेंद्र ने बताया कि किसी तरह से तीनों लोगों ने आपस में रस्सी खोला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, मामला गंभीर होने पर एसपी उन्नाव दिनेश कुमार त्रिपाठी और सीओ सिटी आशुतोष कुमारी भी पहुंच गए। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन कर्मचारियों को बैठाया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed