फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth shot dead in kanpur

कानपुर: पनकी नहर पट्टी के पास दौड़ाकर युवक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल

Sat, 27 Mar 2021 10:53 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Mar 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in kanpur
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अर्मापुर में पनकी नहर पट्टी के पास शुक्रवार रात एक युवक पर आधा दर्जन हमलावरों ने हमला कर दिया। युवक जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने दौड़ाकर उसके सीने में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथी के सिर पर भारी हथियार से वार कर दिया। सूचना पर कमिश्नर असीम अरुण समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। प्रेम प्रसंग के विवाद की बात सामने आ रही है। कल्याणपुर आवास विकास तीन निवासी धीरज गुप्ता (20) एक निजी स्कूल की वैन चलाता था। पनकी गड़रियनपुरवा निवासी बृजेश और शिवम उर्फ शुभम के साथ धीरज शुक्रवार रात करीब 11 बजे नहर पट्टी के पास एक चाय की दुकान के पास शराब पी रहा था।
विज्ञापन


बृजेश के मुताबिक इसी दौरान दो युवक आए और गालीगलौज करने लगे। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष से पांच-छह लोग और आए और बृजेश, शुभम व धीरज पर हमला कर दिया। असलहे निकालता देख तीनों वहां से भागे। इस दौरान हमलावरों ने दौड़ाकर धीरज के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बृजेश के सिर पर भारी हथियार से वार कर दिया। बृजेश को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धीरज की कुछ ही देर में मौत हो गई। धीरज की मां कौशल्या ओईएफ में टेलर हैं। पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।

इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, शुभम था निशाने पर 
जानकारी के मुताबिक नहर पट्टी के पास एक परिवार झोपड़ी डालकर रहता है। उसकी चाय की दुकान भी है। वहां रहने वाली एक युवती से शुभम की बातचीत होती थी। किसी बात को लेकर उससे विवाद हुआ तो उसके पक्ष में आरोपी आ गए। वो शुभम को मारना चाहते थे। मगर जब विवाद और मारपीट शुरू हुई तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान धीरज को गोली मार दी गई। एसपी साउथ दीपक भूकर का कहना है कि अभी तक यही बात सामने आई है। बाकी जांच की जा रही है।

युवती ने फोन कर बुलाया
सूत्रों के मुताबिक जिस युवती को लेकर विवाद हुआ और फिर धीरज की हत्या हुई उसने धीरज या शुभम में से किसी एक को फोन कर वहां बुलाया था। उनके पहुंचने के कुछ ही देर बाद वहां आरोपी आए। विवाद हुआ और उसको गोली मार दी गई। युवती भी मौके से फरार है। पुलिस उसको और उसके परिजनों की तलाश कर रही है।

पांच संदिग्ध हिरासत में, गोली चलाने वालों का पता नहीं 
पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश देकर पांच संदिग्ध युवकों को उठाया है। इनमें से कई मृतक के परिचित हैं। आशंका है कि इनमें से कुछ वारदात में भी शामिल रहे हैं। हालांकि पुलिस के पास अभी पुख्ता साक्ष्य व जानकारी नहीं है। गोली किसने चलाई, आरोपी कौन थे, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed