{"_id":"5d4afab48ebc3e6ced374a94","slug":"youth-killed-farmer-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ताश खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक ने किसान के सिर में कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: ताश खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक ने किसान के सिर में कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट
Wed, 07 Aug 2019 09:56 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Aug 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोशाकुतुब में ताश खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर किसान की हत्या कर दी है। मौके से भाग गए हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। मृतक की पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोशाकुतुब गांव निवासी रणवीर सिंह उर्फ पप्पू (50) किसान था। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह गांव में ही मनोज राठौर की किराना की दुकान के बाहर बैठा था। इसी बीच वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ ताश खेलने लगा। खेल के दौरान गांव के रवि पुत्र महावीर से उसका विवाद हो गया। रवि ने पास में ही रखी कुल्हाड़ी से रणवीर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद सभी लोगों में अफरातफरी मच गई। हत्यारोपी समेत सभी मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने रणवीर के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह, बेहटा मुजावर चौकी प्रभारी विजय यादव मौके पर पहुंचे, देर रात एसपी एमपी वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन
पत्नी सुधा ने पुलिस को बताया कि रवि से काफी समय पहले जमीन को लेकर भी विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पत्नी सुधा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।