फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man murdered with an ax in hamirpur

हमीरपुर: सोते युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, रतीराम के धोखे में कर दी पिंटू की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Tue, 22 Sep 2020 12:30 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered with an ax in hamirpur
सोते युवक की कुल्हाड़ी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव में दुकान के बाहर सो रहे युवक पर गांव के ही अधेड़ ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और युवक को उपचार के लिए झांसी ले जाने लगे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण का परिजनों से जानकारी ली। धनौरी गांव निवासी खेमचंद्र राजपूत ने बताया उनका पुत्र पिंटू (22) गांव में ही बस स्टैंड के पास मोबाइल मरम्मत की दुकान किए था।
विज्ञापन


रविवार रात वह दुकान के बाहर तख्त पर सो रहा था। समीप में ही गांव के बालेंद्र व रामदयाल सोए थे। रात करीब 12 बजे गांव का चंद्रशेखर राजपूत पुत्र प्रेमनारायण कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पिंटू पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समीप सो रहे बालेंद्र व सतीश के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक बताकर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में पिंटू की मौत हो गई। पिंटू का एक वर्ष पूूर्व नौहाई गांव निवासी वीर सिंह की पुत्री अंगूरी से विवाह हुआ था।

बड़ा भाई मंगल सिंह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता है। हत्या की सूचना पर पत्नी अंगूरी, मां राजवती व बहन नरकेश का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल केके पांडेय ने बताया पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

रतीराम के धोखे में कर दी पिंटू की हत्या
ग्रामीणों ने बताया आरोपी चंद्रशेखर राजपूत शराब का लती है। रविवार सुबह नशे में गांव के रतीराम के पुत्र बालेंद्र से मारपीट करने लगा था, तभी रतीराम के परिवार की महिलाओं ने उसे चप्पलों से पीटा था।

महिलाओं से पिटे चंद्रशेखर ने रतीराम की हत्या की योजना बनाई थी। रतीराम की पंचर की दुकान पिंटू की दुकान के पास ही है। दोनों दुकान के बाहर तख्त पर सोते थे। कोतवाल केके पांडेय ने बताया चंद्रशेखर ने चादर ओढ़े पिंटू को रतीराम समझकर हत्या की है।

घेराबंदी कर 6 घंटे में दबोचा आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ परमानंद द्विवेदी, कोतवाल केके पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की। करीब 6 घंटे में आरोपी को गांव के पास खेत से दबोच लिया। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

34 घंटे में कुल्हाड़ी से दो हत्याएं
शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कोतवाली के धमना गांव निवासी विकास (17) पुत्र अशोक अनुरागी की पड़ोसी युवक सुरेश प्रजापति ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। उक्त मामले में सुरेश व उसके तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस घटना के ठीक 34 घंटे बाद रविवार देर रात धनौरी में पिंटू (22) की चंद्रशेखर ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed